News Update :
Showing posts with label Aamir Khan. Show all posts
Showing posts with label Aamir Khan. Show all posts

जाने आमिर खान सचिन की विदाई पर क्या गिफ्ट देने वाले हैं....

Penulis : Suhail Ansari on Monday, 11 November 2013 | 10:41

Monday, 11 November 2013


                 आमिर खान सचिन को देंगे ऐसा विदाई गिफ्ट, जो..



मुंबई। खुद सचिन तेंदुलकर ने भी नहीं सोचा होगा कि आमिर खान जैसा सुपरस्टार उन्हें विदाई से पहले इतना खास गिफ्ट देगा। आमिर और सचिन की दोस्ती के बारे में वैसे भी सब जानते ही हैं तो आमिर सचिन के इस विदाई के यादगार लम्हे को शानदार बनाने का मौका कैसे छोड़ते।
अब आपको आमिर के इस अनोखे गिफ्ट के बारे में बता ही देते हैं। दरअसल आमिर अपनी आने वाली फिल्म धूम-3 का टाइटल सॉन्ग 'धूम मचा ले..' सचिन तेंदुलकर को समर्पित करेंगे। यह गाना धूम फिल्म की इससे पहले आई दोनों फिल्मों में था और धूम-3 में भी होगा।
आमिर ने कहा, 'सचिन ने हमें प्रेरणा और आशा प्रदान की है और हमें खुद पर गर्व महसूस कराया है। उनका संन्यास हम सभी के भीतर एक खाली जगह छोड़ जाएगा। लेकिन आज हमें एक क्रिकेटर के तौर पर, एक इंसान के तौर पर और एक आइकन के तौर पर उनकी इस शानदार पारी का जश्न मनाना चाहिए।'

फिल्म इंडस्ट्री के कई जानकार इसे सिर्फ आमिर के गिफ्ट के तौर पर नहीं देख रहे, बल्कि उनकी फिल्म प्रमोशन और मार्केटिंग की रणनीति का अहम हिस्सा बता रहे हैं। जानकारों का कहना है कि आमिर अपनी हर फिल्म के लिए अलग अंदाज में मार्केटिंग करते हैं और सचिन की विदाई को अपनी फिल्म से जोड़कर वह फिल्म की जबरदस्त प्रमोशन कर लेंगे।





comments | | Read More...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

adsene

Blog Archive

 
Design Template by Mr Suhail Ansari | Support by Creating Website | Powered by Blogger